सपा कार्यालय पर लगे पोस्टर से गरमाई यूपी की राजनीति, राजभर वोट बैंक को लेकर बढ़ी सियासी जंग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पोस्टर वॉर ने सियासी माहौल गरमा दिया है। समाजवादी पार्टी ने अब राजभर समाज को लेकर योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पर लगाए गए एक पोस्टर में दावा किया गया है कि साल 2024 से 2026 के बीच राजभर समाज के 22 लोगों की हत्या हुई है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। वहीं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

https://x.com/tweet/status/916509064019927041?s=20

सपा कार्यालय पर लगा पोस्टर बना चर्चा का विषय

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लगाए गए पोस्टर को सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज राजभर की ओर से लगवाया गया बताया जा रहा है। पोस्टर में वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, बाराबंकी, कुशीनगर और संतकबीर नगर समेत कई जिलों का जिक्र किया गया है। इसमें अलग-अलग घटनाओं के साथ मृतकों के नाम और हत्या का साल भी लिखा गया है।

पोस्टर में दावा किया गया है कि:

सपा इस पोस्टर के जरिए कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है।

सपा-BJP में पोस्टर वॉर

 

राजभर वोट बैंक को साधने की कोशिश?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे के जरिए पूर्वांचल में राजभर समाज के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। राजभर समाज पूर्वी उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम माना जाता है और कई सीटों पर यह वोट बैंक चुनावी नतीजों को प्रभावित करता है। इसी वजह से अब इस मुद्दे को राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ओम प्रकाश राजभर का तीखा पलटवार

सपा के पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पोस्टर लगाने वालों को यह भी बताना चाहिए कि हत्या करने वाला कौन था। ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के नेता ने दिनदहाड़े हत्या की थी, लेकिन पोस्टर में सच छिपाया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टर में साफ लिखा जाना चाहिए था कि हत्यारा कौन था। राजभर ने सपा नेताओं को “समाजवादी पार्टी के चमचे” बताते हुए उन पर समाज को गुमराह करने का आरोप लगाया।

पहले भी सपा पर हमला बोल चुके हैं राजभर

हाल ही में ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा था कि सपा सरकार के दौरान राजभर समाज के लोगों की ज्यादा हत्याएं हुई थीं। इसके बाद अब समाजवादी पार्टी ने पोस्टर लगाकर सरकार और राजभर दोनों पर पलटवार किया है।

यूपी में बढ़ सकता है राजनीतिक तापमान

फिलहाल उत्तर प्रदेश में राजभर वोट बैंक को लेकर सियासत लगातार तेज होती दिखाई दे रही है। एक तरफ समाजवादी पार्टी पोस्टर और आंकड़ों के जरिए सरकार को घेर रही है, वहीं दूसरी तरफ ओम प्रकाश राजभर भी आक्रामक अंदाज में जवाब दे रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले चुनावों को देखते हुए जातीय समीकरणों की राजनीति और तेज हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *